हल्द्वानी। सुचेतना सामाजिक संस्था में दो दिवसीय साथी इंटरनेट प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। सृष्टि ऑर्गेनाइजेशन की ओर से गूगल और टाटा ट्रस्ट के साथ नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि जिलों के विकासखंडों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता हेमा कबड़वाल ने इंटरनेट की साथी महिलाओं को मोबाइल बांटे गए। उन्होंने इंटरनेट के लाभ बताकर इसे सीखने के लिए प्रेरित किया। इसमें सृष्टि से हल्द्वानी ब्लॉक के कोऑर्डिनेटर सुनीता महरा, मंजू डांगी, जिला कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह, गूगल के रहमान, ट्रेनर पुष्कर भारती, दिव्यांशी, भावना, हिमानी टम्टा आदि थे।