हल्द्वानी। सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिए प्रदेश की जेलों में सितंबर तक सीसीटीवी लगा दिए जाएंगे। बजट के माध्यम से सिस्टम को लगाने के लिए धन उपलब्ध हो गया है। आईजी जेल डॉ. पीवीके प्रसाद ने बताया कि सीसीटीवी नहीं होने के कारण जेल की आंतरिक सुरक्षा के लिए दिक्कत पेश आती थी। प्रदेश स्तर पर जेलों में सीसीटीवी लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। बजट में जेल के सामानों का प्रावधान होने के कारण काफी आसानी हो गई है। जेलों में अगस्त से लेकर सितंबर तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की उम्मीद है। इसके पहले जेल को ई प्रजेंस करने की योजना है। सितारगंज जेल में लैंड लाइन नहीं थी लेकिन जेल प्रशासन ने लाइन के लिए पैसा जमा कर दिया है। ब्यूरो