हल्द्वानी। सीबीएसई परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में एनएसयूआई ने सोमवार को एमबीपीजी कालेज के मुख्य द्वार पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का पुतला फूंका।
विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि पेपर लीक होना उन लाखों छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है जिन्होंने साल भर ईमानदारी से पढ़ाई कर परीक्षाओं की तैयारी की। आए दिन परीक्षाओं में धांधली की घटनाएं सामने आना ये दर्शाता है कि मोदी सरकार फे ल हो चुकी है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड का पेपर लीक होने से छात्रों में मानसिक दबाव बढ़ा है। पुतला दहन के दौरान गजेंद्र संभल, दर्पण, राहुल बिष्ट, सुरेंद्र सिंह फर्सवान, आशु सक्सेना, कार्तिक दरम्बाल, अजय शर्मा, चंदन सम्भल, तनय भोजक, गौरव गौड़, नवजोत सिंह सिद्धू आदि शामिल थे।
दूसरी तरफ, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई के पेपर लीक होने के मुद्दे को लेकर सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवाल का पुतला दहन किया। इस दौरान जिला सह संयोजक अंकित तोलिया, नगर मंत्री पंकज मेहरा, मनीष कुल्याल, रजत भट्ट, गौरव कोरंगा, रविंद्र नेगी, शुभांग रौतेला, रोहित बहुगुणा, कपिल अधिकारी, हर्षित पांडेय, कार्तिक रजवार, कमलेश भट्ट आदि थे।