फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कालेज में बिना रिजल्ट घोषित के छात्रों को दाखिला नहीं

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बिना रिजल्ट घोषित हुए सोमवार को किसी छात्र को दूसरे, चौथे सेमेस्टर में दाखिला नहीं दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी नेट पर जारी अंकतालिका लेकर आएंगे, केवल उन्हीं विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम, तृतीय सेमेस्टर समेत परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 16 दिसंबर 2017 को शुरू होकर जनवरी के तीसरे सप्ताह तक हुईं थीं लेकिन परास्नातक विषयों की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम समेत स्नातक के बीए, बीएससी के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं हो सके हैं। इधर, परीक्षा परिणाम समय पर घोषित न होने पर कुविवि की फजीहत होने पर विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश जारी किए गए कि रिजल्ट घोषित हुए बगैर ही सभी विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में दाखिला दे दिया जाए। दाखिला देने की अंतिम तिथि 28 मार्च तय कर दी गई। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को दाखिला देने संबंधी प्रवेश आवेदन फार्म भी वेबसाइट पर अपलोड किया। विद्यार्थियों को आवेदन फार्म नेट से निकाल कर उसे भरकर दाखिला लेने के लिए कॉलेज में जमा करना था। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को दाखिला लेने के लिए दर्जनों विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए पहुंच गए। प्रभारी प्राचार्य के सामने मामला आया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से बिना अंकतालिका के दाखिला देने से इनकार कर दिया। कॉलेज में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया,जिन्होंने गत परीक्षा की अंकतालिका की आवेदन फार्म लगाई थी। प्रभारी प्राचार्य डॉ. लीला तिवारी ने बताया कि दाखिला आवेदन फार्म में स्पष्ट लिखा है कि पिछली परीक्षा के परिणाम का उल्लेख करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें