हल्द्वानी। पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों के लिए कौशल विकास के तहत निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के लोगों को रोजगार मिल सके।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (रि.) बीएस रौतेला ने बताया कि सेना से अवकाश प्राप्त करने के बाद सैनिक खाली हो जाते हैं। पूर्व सैनिक और उनके परिवारों को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल विकास के तहत एक अप्रैल से कंप्यूटर प्रशिक्षण तिकोनिया स्थित हिल्ट्रान में चलाया जाएगा। यहां तीन माह, छह माह और एक साल के अलग-अलग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पूर्व सैनिक और उनके परिजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।