फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपीएस के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमें की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुमाऊं पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्र-छात्राओं से कठिन परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। ताइक्वांडो की शानदार प्रस्तुति दी गई। गीतों के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ करते हुए विधायक महेश ने विद्यालय के पठन-पाठन और अन्य गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का भविष्य शिक्षकों के हाथों में है। उन्होंने ईमानदारी से शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। विद्यालय के निदेशक पीएस राणा ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। प्री प्राइमरी के बच्चों ने विभिन्न राज्यों की लोक कला से संबंधित नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा।

इस मौके पर विद्यालय की अध्यक्ष रेखा चौहान, प्रधानाचार्या उमा अधिकारी, संजय तिवारी, भूपाल अधिकारी, अकिंक्षा भोज, नितीश त्रिपाठी, उषा सरकार, ममता राणा, उषा मठपाल, कमलेश भट्ट योगेश उपाध्याय, प्रवेश शाह, दीप कांडपाल, हेम भट्ट, हेमलता त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे। संचालन रितुजा राणा, रितिका नेगी, रश्मि नेगी, निशांत त्रिपाठी, मीनाक्षी अधिकारी, लक्षिता भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें