फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदू षण रहित दीपावली मनाने के लिए हाफ मैराथन जागरूकता दौड़ आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव स्थित इंडियन मॉडर्न स्कूल की ओर से शनिवार को यहां लोगों को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से हाफ मैराथन आयोजित की गई। इसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सीए दिनेश पांडे ने किया। दौड़ बालिका वर्ग में चारु रावत प्रथम, डौली मेहरा द्वितीय, जया तृतीय रही। बालकों के समूह एक में नोमान ने प्रथम, अभय ने द्वितीय, मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह दो में गौरव थापा ने प्रथम, भास्कर ने द्वितीय, अरुण कुमार ने तृतीय, समूह तीन में जतिन जोशी प्रथम, हितेश द्वितीय, यश तृतीय रहे। समूह चार में इजाजुल हसन ने प्रथम, विनय कुमार द्वितीय, हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग में कार्ड बनाओ में यश मेहरा प्रथम, तमन्ना द्वितीय, चांदनी तृतीय रही। दीया बनाओ में भूमिका विजेता, ज्योत्सना उपविजेता रही। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरीश चंद्र तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें