फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की नियुक्ति कर पेयजल समस्या से निजात दिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की नियुक्ति करने और पेयजल समस्या से निपटने के लिए वहां दो ट्यूबवैल लगाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से कस्बे में पेयजल संकट चल रहा है।
विज्ञापन


सीएम को भेजे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं का कहना है कि ताड़ीखेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ब्लॉक की 60 ग्राम सभाएं जुड़ी हुई हैं। यहां डाक्टरों के तीन पद स्वीकृत हैं। एक साल पहले तक तीन डाक्टर थे, लेकिन एक साल पूर्व दो डाक्टरों का अन्यत्र स्थानांतरण हो गया, एकमात्र महिला चिकित्सक छह माह से छुट्टी पर हैं। जिसके चलते व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हालांकि काककड़ीघाट से सप्ताह में एक डाक्टर यहां पहुंचते हैं, लेकिन वह आयुर्वेदिक डाक्टर हैं, जिसके चलते लोगों को उपचार के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। दूर दराज के लोग केंद्र में उपचार को आते हैं, लेकिन डाक्टर नहीं होने के कारण उन्हें रानीखेत अथवा निजी क्लीनिकों में जाकर महंगा उपचार कराना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।

कार्यकर्ताओं ने शीघ्र दो और डाक्टरों की नियुक्ति करने की मांग की है, साथ ही ताड़ीखेत की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वहां दो मिनी ट्यूबवैल लगाने की भी अपील की है। कहा कि दो-दो पेयजल योजनाएं होने के बावजूद यहां आपूर्ति नहीं हो पा रही है। स्टाक टैंक तक खराब है। ज्ञापन भेजने वालों में मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, महामंत्री मदन कुवार्बी सहित तमाम कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें