फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूहों को लुभाने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा की निगाह अब महिला स्वयं सहायता समूहों पर है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में इसका संकेत भी दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक समूहों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। राहटकर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर स्थित एक विवाह स्थल में आयोजित महिला मोरचे के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची राहटकर ने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर महिला समूहों को पार्टी से जोड़ा जाए। केंद्र और राज्य के स्तर पर कई योजनाएं इन समूहों को सशक्त बनाने के लिए संचालित की जा रही हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा कि मोरचा की कोशिश मंडल से लेकर बूथ स्तर पर अधिक से अधिक महिला समूहों को पार्टी से जोड़ने की होगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, कालाढ़ूृंगी विधायक बंशीधर भगत, विधायक नवीन दुम्का, मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला उपस्थित थे।
राहटकर के मुताबिक महिला मोर्चा की महिला स्वयं सेवी समूहों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा के यहां आयोजित कार्यक्रम में भी महिलाओं की खासी संख्या रही। महिला मोर्चे के इस अभियान को भाजपा के अपने वोट बैंक को पुख्ता करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। महिला मोरचा की ओर से यह भी प्रचारित किया गया था कि कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की भी उपस्थिति रहेगी। ये दोनों ही नेता कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। उधर, हल्द्वानी के ही महिला स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों का कहना था कि उन्हें भाजपा और कांग्रेस से कोई सहायता नहीं मिली। कार्यक्रमों में वादे किए जाते हैं पर ये वादे पूरे नहीं किए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें