नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से सम्बद्ध तल्लीताल व्यापार मंडल इकाई की ओर से एक जनवरी से शुरू किया गया सदस्यता अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अब तक 183 लोग संबंधित दस्तावेज, फोटोग्राफ आदि के साथ अपना पंजीकरण करा चुके हैं। सदस्यता अभियान प्रभारी अंचल पंत के नेतृत्व में गठित टीम की ओर से व्यापारियों की सहमति के बाद रविवार 11 जनवरी को सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि तय की गई है। सदस्यता प्रभारी ने बताया कि शनिवार तक 183 पंजीकरण पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 20 लोगों के पंजीकरण में कुछ पत्रावलियां आनी अवशेष हैं। ऐसे में सदस्यों के 225 तक पहुंचने की संभावनाएं हैं। सदस्यता तिथि बढ़ाने अथवा विराम लगाने पर अंतिम निर्णय रविवार को लिया जाएगा। सदस्यता टीम में शामिल वासु साह, प्रतीक साह, आयुष भंडारी, हरीश छावड़ा, घनश्याम बेलवाल, पार्थ साह आदि जुटे हुए हैं।