फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुगम में तैनाती को लेकर 3200 शिक्षकों में जगी आश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादलों को लेकर कवायद शुरू कर दी है। इससे मंडल के दुर्गम स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे करीब 3200 शिक्षकों में सुगम में तैनाती को लेकर उम्मीद जाग गई है। एडी माध्यमिक शिक्षा कार्यालय ने सभी जिलों से शिक्षकों की सुगम एवं दुर्गम में सेवाओं के अनुसार सूची मांगी, जिसके आधार तबादलों की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंडल के करीब 3200 शिक्षक नियमानुसार दुर्गम स्कूलों में सेवाएं देने के बाद सुगम क्षेत्रों के स्कूलों में आने की उम्मीद लगाए थे, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते 2016 से शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले नहीं हो पाए थे। वहीं, पिछले साल सुगम एवं दुर्गम को लेकर स्कूलों के कोटिकरण के मुद्दे पर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी दर्ज कराई थी। शासन की ओर से इस सत्र तबादलों को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने के बाद एडी माध्यमिक शिक्षा कार्यालय ने सभी जिलों को मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। एडी कार्यालय ने लोक सेवकों के लिए स्थानांतरण अधिनियम 2017 के अनुसार सुगम एवं दुर्गम में तबादले का अहर्ता रखने वाले शिक्षकों के योग्यता गुणांक की विसंगतियों को दूर कर विषयवार रिक्तियों की सूची मांगी है।


सुगम में तैनाती को लेकर 3200 शिक्षकों में जगी उम्मीद
एडी कार्यालय ने जिलों से मांगा शिक्षकों की सुगम-दुर्गम सेवाओं का विवरण

ऑनलाइन देनी होगी रिक्तियों की जानकारी
एडी कार्यालय की ओर से मांगी गई शिक्षकों की रिक्तियों की विषवार जानकारी सीईओ एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को ऑनलाइन मुहैया करानी होगी। इससे मंडल के सुगम एवं दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों का चयन कर शिक्षक तबादले को लेकर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


सभी जिलों के सीईओ को पत्र जारी कर 5 मई तक शिक्षकों के योग्यता गुणांकों की विसंगतियों को दूर कर सुगम एवं दुर्गम के अनुसार सूची देने को कहा है। इसके बाद ही तबादलों को लेकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। -डॉ.मुकुल कुमार सती, प्रभारी एडी माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें