फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल के सिडकुल भूमि में पार्किंग खोलने पर विचार

विज्ञापन
bhimtal
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। एडीएम हरबीर सिंह ने शनिवार को भीमताल में सिडकुल की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। कहा कि सिडकुल की खाली पड़ी भूमि में पर्यटन सीजन में पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए डीएम विनोद कुमार सुमन से वार्ता की जाएगी। ताकि नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर, धानाचूली, भवाली, रामगढ़ पहुंचने वाले सैलानियों के वाहनों को सिडकुल भूमि में पार्क किया जा सके। भीमताल से ही मिनी बस से सैलानियों को पर्यटन स्थलों तक घुमाया जा सके। डीएम से वार्ता के बाद सिडकुल अधिकारियों से भी सिडकुल की खाली भूमि में पार्किंग खोलने की अनुमति मांगी जाएगी। ऐसा होने पर नगर में यातायात व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है। इस दौरान ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल चनौतिया, डीडीए के ईई सीएम साह, एई विद्या माथुर आदि थे।
विज्ञापन


सिडकुल भूमि में पार्किंग खोलने पर विचार
एडीएम ने किया सिडकुल भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें