हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में समाप्ति की कगार पर खड़ी है। टिकटों को लेकर कांग्रेस को कितनी मशक्कत करनी पड़ी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव लड़ने के लिए वहां एक-दूसरे को निमंत्रण दिया जा रहा था जबकि भाजपा ने समय पर टिकटों का वितरण किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बूथ लेवल पर पूरी व्यूह रचना तैयार कर ली है। हरीश रावत के खाते में कई हार दर्ज हो चुकी हैं। इस बार भी हार होगी।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि संगठनात्मक और रणनीतिक स्तर पर कांग्रेस कहीं नहीं टिक रही है। पूरे राज्य में मोदी लहर है। चारों ओर मोदी-मोदी सुनाई दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भेजे गए बधाई संदेश को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कुछ भी कर रहे हैं वो कूटनीतिक हो सकता है। मनीष खंडूरी के पौड़ी से चुनाव में उतरने के सवाल पर है कहा कि पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी पार्टी के वरिष्ठ नेता है, उनकी बेटी ऋतु खंडूरी भाजपा से विधायक है। विधायक ऋतु खंडूरी ने कहा है कि वह अपनी विधानसभा में हजारों वोट की बढ़त भाजपा को दिलाएंगी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री से नहीं बल्कि कांग्रेस से मुकाबला है।
हार के कगार पर खड़ी है कांग्रेस : सीएम
कहा, वहां चुनाव लड़ने के लिए निमंत्रण दिया गया जबकि भाजपा ने बूथ लेवल पर व्यूह रचना की है
चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया
हल्द्वानी। भाजपा का शनिवार को नैनीताल रोड पर चुनाव कार्यालय खुल गया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद भगत सिंह कोश्यारी समेत अन्य नेताओं ने पूजा-अर्चना के बाद कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान काबीना मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य, विधायक राम सिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, गजराज बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, प्रकाश रावत, तरुण बंसल, सुरेश तिवारी, केदार जोशी, रेनू अधिकारी, वंदना पंत, शांति भट्ट, पंकज कपूर, राजेश मल्होत्रा आदि थे।
हरदा नहीं ‘हारदा’ हो चुके हैं पूर्व सीएम रावत
हल्द्वानी। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब हरदा नहीं ‘हारदा’ हो चुके हैं। हरिद्वार में गंगा से डरकर पूर्व सीएम भागकर नैनीताल आए हैं। नैनीताल में डूबने और हारने के बाद नेपाल चले जाएंगे। मोदी लहर में रावत का पता भी नहीं चलेगा।