फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने विद्युत बिलों में अतिरिक्त चार्ज बवसूलने का किया विरोध

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हल्द्वानी। देवभूमि व्यापार मंडल ने व्यावसायिक उपभोक्ताओं से बिजली के बिलों में फिक्सड चार्ज के अलावा इलेक्ट्रिक ड्यूटी, फ्यूल चार्ज एवं ग्रीन सेस समेत कई प्रकार की राशि अतिरिक्त रूप से वसूले जाने का विरोध किया है। व्यापारियों ने बुधवार को विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी से मिल कर बिलों से अतिरिक्त बोझ को कम किए जाने की मांगकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल और महानगर महामंत्री राजीव जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचा। व्यापारी नेताओं का कहना था कि उपभोक्ता प्रति यूनिट विद्युत बिलों का भुगतान कर रहे हैं दूसरी ओर उन्हें अन्य चार्जों के बोझ तले दबाया जा रहा है जो विद्युत उपभोक्ताओं का घोर उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। व्यापारी नेताओं ने घरों के बिलों को भी प्रति माह बांटने की पुरजोर मांग की जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें