हल्द्वानी। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और रोगियों को सुविधा देने के लिए कई स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य के अनुसार हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के मानकों के हिसाब से फैकल्टी ज्यादा है, उनको अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन एबीबीएस कोर्स शुरू करने से पहले फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। इसके तहत अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को स्थानांतरित करने पर भी विचार किया जा रहा है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरजी नौटियाल के अनुसार हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमसीआई के मानकों के हिसाब से जिन विभागों में प्रोफेसर, एसो. प्रोफेसर ओर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्यादा है, उन्हें अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तबादला करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इससे रोगियों को सुविधा मिल सकेगी।
प्रो. नौटियाल के अनुसार अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का पहले साल का कोर्स शुरू करने के लिए 24 विभागों में 45 डॉक्टरों (एमसीआई के मानक हैं) की आवश्यकता है, अब प्रयास है कि न्यूनतम की जगह एमबीबीएस के पांचवें साल पहले (75 डॉक्टरों) के हिसाब से भर्ती की जाए, जिससे संभावना है कि ज्यादा डॉक्टर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे और हर साल डॉक्टरों की भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी करनी होती है, उसकी भी जरूरत नहीं रह जाएगी।
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से अल्मोड़ा जाएंगे डॉक्टर
शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
एसटीएच से एसोसिएट प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों का छोड़ने का क्रम जारी है। अब कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरके सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इस विभाग में पहले से ही एक प्रोफेसर, दो असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी है। अब एक एसोसिएट प्रोफेसर के इस्तीफे के चलते फैकल्टी की और कमी हो गई है। विभाग में मौजूदा समय में केवल एक एसोसिएट प्रोफेसर और दो असिस्टेंट प्रोफेसर ही कार्यरत हैं।