रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा 2019 में संस्थागत, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। उत्तराखंड बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि पांच मार्च को इंटरमीडिएट में लेखाशास्त्र की परीक्षा प्रस्तावित थी। अपरिहार्य कारणों से संशोधन के बाद अब इस विषय की परीक्षा 27 मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
पांच मार्च को प्रस्तावित इंटरमीडिएट की परीक्षा 27 को होगी