हल्द्वानी। फरवरी में जनवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार दोपहर बाद बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 18 और 19 फरवरी को बारिश होगी। 19 शाम से 20 फरवरी की शाम तक राहत मिलेगी। 20 फरवरी की रात से 22 फरवरी तक झमाझम बारिश की संभावना है। 21 फरवरी को 2500 से 3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा और गलन के कारण ठंड अधिक थी। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.4 और न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया।
आज और कल फिर बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोपहर बाद से फिर बिगड़ेगा मौसम