बागेश्वर। सिंचाई विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के दफ्तर में हुई। इंजीनियरों ने 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेने वाले अधिकारी कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने के फैसले की निंदा की।
उन्होंने समय से एसीआर नहीं पहुंचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान नंद किशोर जिलाध्यक्ष, ललित कुमार सचिव, महेंद्र सिंह, वाईसी कांडपाल, वाईसी आर्य, एसके टम्टा, ममता बिष्ट, मनुजा जोशी, रविंद्र मेहता, गणेश गिरी, प्रकाश नेगी, तरुण लुभियाल आदि मौजूद थे।