किच्छा। ग्राम देवरिया में सोमवार को आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच किच्छा ने जीता।
देवरिया की टीम ने पहले टॉस जीतकर 17 ओवर में 84 रन बनाए। किच्छा की टीम ने सिर्फ नौ ओवरों में लक्ष्य पाया लिया। अमन को मैन ऑफ द मैच और सीरीज मिला। बाद में विजेता टीम को भाजपा नेता अजय तिवारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष जगत सिंह परिहार ने पुरस्कृत किया। यहां संजय परिहार, गणेश रावल, राहुल बिष्ट, रजत तिवारी, मनोज नगरकोटी, गौरव शाह आदि थे।