फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे कल्पनाओं के रंग

विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बेटियों ने कागज पर कल्पनाओं के रंग बिखेरे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला परिसर में एलकेजी से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली 23 बेटियों ने पहले ड्राइंग सीट पर अपनी मनपसंद थीम को उकेरा और फिर रंगों से सजाया। किसी ने पर्यावरण पर हरे भरे पेड़ बनाए तो किसी ने ग्लोबल वार्मिंग को दर्शाता विश्व मानचित्र बनाया। भ्रूण हत्या, स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी ड्राइंग बनाकर बेटियों ने सामाजिक संदेश भी दिया। बेटियों द्वारा बनाई आकर्षक पेंटिंग देखकर अभिभावक भी खुश नजर आए।


बेटियों ने कागज पर बिखेरे कल्पनाओं के रंग
पर्यावरण, भ्रूभनण हत्या, स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी पेंटिंग बनाकर दिया सामाजिक संदेश



इन बच्चों ने किया प्रतिभाग:
देवशी जोशी, शताक्षी शुक्ला, अक्षिता सक्सेना, नानूप्रिया पाठक, कनुप्रिया पाठक, साक्षी किरौला, नंदनी किरौला, पलक तिवारी, साक्षी तिवारी, तेजस्वी गोयल, हिताक्षी साह, आरार्तिका साह, मनिका जैन, आराध्या जैन, काशवी भारद्वाज, सृष्टि थापा, लावन्या पंत, कोमल अधिकारी, सौम्या चोपड़ा, एलीजा मसीह, खनक मसीह, मुनीजा मरियम, अर्शिता सिंह, ऋषभ मसीह, दिव्यांश चोपड़ा, दिव्येश तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपराजिता मुहिम : आज महिलाओं का होगा सम्मान
हल्द्वानी। अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत अमर उजाला समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण आदि सामाजिक हितों से जुड़े कार्यों में सशक्त भूमिका निभा रही महिलाओं को सम्मानित करेगा। यह सम्मान समारोह शुक्रवार को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में लगे सरस मेले के मुख्य मंच में शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, विशिष्ट अतिथि डीएम विनोद कुमार सुमन, सीडीओ विनीत कुमार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें