बाजपुर। गांव बरहैनी स्थित विद्यालय में रविवार को पर्वतीय महासभा समिति की बैठक हुई। इसमें समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र पांडे ने कहा कि सभी के सहयोग और आपसी भाई चारे के साथ उत्तरायणी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान 14 जनवरी को बाजपुर स्थित श्री रामभवन धर्मशाला में उत्तरायणी पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम में बाहर से कलाकारों को आमंत्रित करने पर भी सहमति बनी।