फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों के अनुरुप हो सकेंगी पैराग्लाइडिंग

विज्ञापन
paragliding
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल में बंद एडवेंचर की गतिविधियों की पड़ताल के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास देहरादून के विशेषज्ञ पांडेगांव पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों ने ईगल एडवेंचर में भीमताल क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग संचालकों और पायलटों के साथ बैठक की। बैठक में पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञों ने मंगलवार को छह पैराग्लाइडिंग संचालकों के पायलटों से पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण कराया। पायलटों की हवा में पैराग्लाइडिंग की उड़ान को जांचा। विशेषज्ञों ने पैराग्लाइडिंग स्थल, लेंडिंग स्थल का भी प्रशिक्षण दिया। पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञों ने मंगलवार को पायलटों की लिखित परीक्षा समेत संचालकों का इंटरव्यू भी लिया।
विज्ञापन



मानकों के अनुरूप हो सकेगी पैराग्लाइडिंग
पायलट का अनुभव, लिखित परीक्षा, संचालकों का हुआ इंटरव्यू
भीमताल पहुंचे उत्तराखंड पर्यटन विकास के विशेषज्ञ

इन प्रशिक्षणों की हुई जांच
देहरादून से पहुंचे पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञों ने पैराग्लाइडिंग में मानकों के अनुपालन को जरूरी बताया। कुमाऊं पैराग्लाइडिंग के सचिव नितिन राणा, नितेश बिष्ट ने बंद एडवेंचर एक्टिविटी को जल्द खोलने की मांग की। इस दौरान जिला खेल शासकीय अधिकारी जसपाल चौहान, पैराग्लाइडिंग अधिकारी डॉ. रविंद्र, यूरो क्लब इंडिया के शंकर सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन


1- पायलट का 100 घंटे का अनुभव
2- पैराग्लाइडिंग स्थलों में मेडिकल सुविधा
3- एश्योरेंस का होना
4- लेंडिंग में पत्थरों का न होना
5- पैराग्लाइडिंग करते समय नशे में न होना
6- सैलानियों को सुविधाएं देना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें