फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय कन्या इंटर कालेज द्वाराहाट का पहला वार्षिकोत्सव समारोह में छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने विद्यालय में वर्ष भर आयोजित गतिविधियों में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में हाल बनाने सहित विद्यालय की विभिन्न समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्राओं ने शकुन आखर, गणेश वंदना सहित तमाम कार्यक्रम पेश किए। कैले बजे मुरुली ओ बैंणा, लाली ओ लाली होंसिया .., चंदना मेरो पहाड़ सहित तमाम लोकगीतों और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। विधायक महेश नेगी ने कहा कि वर्तमान दौर प्रतियोगिता का है। छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम करना होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी के प्रतिनिधि प्रधानाचार्य गिरधर सिंह, प्रधानाचार्य एससी कांडपाल, पूर्व प्रधानाचार्य बसंती पांडे, डीपी चौधरी, थाना प्रभारी अशोक कुमार, रेखा चौहान, खजान जोशी सहित तमाम लोगों ने विचार रखे। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। विद्यालय की तमाम समस्याओं को विधायक के सम्मुख रखा। विधायक ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। संचालन डॉ. अमिता प्रकाश और फरीन रानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें