फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत के कुम्हार मोहल्ले में गोदाम और रसोई चढ़ी आग की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सोमवार की देर रात यहां नगर के कुम्हार मोहल्ले में एक गोदाम में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसने पड़ोस की एक रसोई को भी चपेट में ले लिया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पा रहा है। अलबत्ता गोदाम स्वामी और रसोई मालिक दोनों का एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ढाई बजे रात वहां दमकल वाहन भी पहुंच गया था, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू कर लिया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर चार स्थित कुम्हार मोहल्ले में घनश्याम सिंह पुत्र किशन सिंह का एक छोटा सा गोदाम था, जिसमें वह टैंट हाउस का सामान रखते थे। कमरे के अंदर प्लास्टिक की कुर्सियां, दरियां और अन्य सामान रखा गया था। जो जलकर राख हो गया। उनका 60 हजार रुपये का नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। विकराल आग ने पड़ोसी जीवन सिंह पुत्र नारायण सिंह की रसोई को भी आगोश में ले लिया। रसोई के अंदर मिक्सी, वाशिंग मशीन सहित तमाम सामान रखा गया था, जो जल गया।

जीवन सिंह को 40 हजार रुपये के नुकसान हुआ है। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने आग देखी तो अपने संसाधनों से वह उसे बुझाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने आग पर काबू पाया। ढाई बजे रात वहां दमकल वाहन भी पहुंच गया था, शेष आग को दमकल वाहन ने बुझा लिया। वार्ड नंबर चार के सभासद विनोद कुमार ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें