फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट इंटर कालेज में वितरित हुई गौरव पंत मैमोरियल छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कैंट इंटर कालेज में गौरव पंत मेमोरियल छात्रवृत्ति का वितरिण किया गया। मालूम हो कि निकटवर्ती पंतकोटली गांव निवासी कर्नल जगदीश पंत हर साल अपने स्व. पुत्र गौरव की स्मृति में मेधावी छात्र-छात्राओं को यह छात्रवृत्ति देते हैं। इस बार यह छात्रवृत्ति नौवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र रोहित आर्य और काजल चौहान को दी गई।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति का वितरण करते हुए छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि छात्रवृत्ति के माध्यम से बच्चे प्रोत्साहित होते हैं, अन्य बच्चों में भी आगे बढ़ने की लगन होती है। छात्र-छात्राओं को क्रमश: 15-15 सौ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य ललित मोहन आर्य, सहायक अध्यापिका पुष्पा पंत सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें