फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 बी रिटर्न जमा नहीं करने वालों पर का होगा असेस्मेंट

विज्ञापन
GST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य कर महकमा जीएसटी का 3 बी रिटर्न जमा नहीं करने वाले कारोबारियों की पड़ताल करेगा। अपर आयुक्त ने सभी अफसरों को कारोबारियों के रिटर्न की असेस्मेंट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के एक साल बाद 231 कारोबारी चिह्नित हुए थे, जिन्होंने 3 बी रिटर्न जमा नहीं किया था। राज्य कर विभाग ने इनको नोटिस भी जारी किया लेकिन रिटर्न जमा नहीं किया। इस पर विभाग ने इन सभी कारोबारियों का पंजीयन निरस्त कर दिया था।
अब अपर आयुक्त बीएस नगन्याल ने ऐसे कारोबारियों का असेस्मेंट के भी निर्देश दिए हैं। राज्य कर अधिकारी ऐसे कारोबारियों की खरीद फरोख्त की सूचनाएं संकलित कर रहे हैं। साथ ही इनसे व्यापार करने वाले कारोबारियों के रिटर्न का भी असेस्मेंट किया जा रहा है। इसका मकसद रिटर्न जमा नहीं करने वालों की खरीद फरोख्त का जानकारी हासिल करना है। इसके बाद इन कारोबारियों को शिकंजा कसा जाएगा और टैक्स जमा किया जाएगा। फिलहाल अपर आयुक्त ने सभी उप, सहायक आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ताल के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें