फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल सिखाएगा उद्यम अधिकारियों को स्टार्ट अप के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार्ट अप योजना को सफल बनाने के लिए अधिकारी इजरायल से गुर सीखेंगे। इजरायल में अधिकारियों को आठ दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। नैनीताल जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार और देहरादून से उद्योग निदेशालय के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार प्रशिक्षण लेने रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

1-8 सितंबर तक अधिकारियों को स्टार्ट अप आइडिया जेनरेट करने के तौर तरीकों, कम संसाधनों में अधिक परिणाम के गुर सिखाए जाएंगे। वहां से लौटने के बाद अधिकारी अपने-अपने प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यम से जोड़ने की कोशिश करेंगे। जम्मू कश्मीर, असम, बिहार, झारखंड, ओडिसा, पंजाब, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड से अधिकारी इजरायल गये हैं।

अभी तक सफल नहीं हुआ है स्टार्ट अप
सूबे में स्टार्ट अप योजना सफल नहीं रही है। नैनीताल में पिछले वित्तीय वर्ष 2017-18 में एक भी युवा स्टार्ट अप योजना का लाभ नहीं ले सका है। एक भी आइडिया भारत सरकार को पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें