फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में ट्रामा सेंटर का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में बहुप्रतीक्षित ट्रॉमा सेंटर का निर्माण बुधवार से शुरू हो गया। प्राचार्य कार्यालय के समक्ष बने केंद्रीय औषधि भंडार वाले स्थान पर ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। ट्रॉमा सेंटर में 15 बेड का आईसीयू होगा और एक मॉड्यूलर ओटी (ऑपरेशन थियेटर) होगा। जल निगम की टीम ने निरीक्षण कर काम शुरू कर दिया है। बुधवार को जल निगम की टीम ने एसटीएच पहुंचकर निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर एसटीएच में प्राचार्य कार्यालय के सामने प्रथम तल पर बनेगा। दो करोड़ से निर्माण कार्य होंगे और सात करोड़ रुपये से उपकरण खरीदे जाएंगे। ट्रॉमा सेंटर में 15 बेड का आईसीयू होगा और तीन ओटी होंगे। ईएनटी और नेत्र रोग की ओटी का पुनर्निर्माण होगा, जबकि एक मॉड्यूलर ओटी बनेगी। आईसीयू में स्टेपडाउन बेड होंगे। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि जल निगम की टीम ने निरीक्षण कर लिया है और बुधवार से निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्राचार्य कार्यालय के सामने केंद्रीय औषधि भंडार में ट्रॉमा सेंटर बनेगा
15 बेड का आईसीयू होगा, तीन ओटी में से एक ओटी मॉड्यूलर होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें