फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रेक पर युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। बरेली के मूलवासी श्रमिक का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला। गुमटी इंडियन ऑयल डिपो के पास बुधवार शाम रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर सियाराम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो मृतक नगीना कॉलोनी निवासी सियाराम (35) निकला। सियाराम मूल रूप से ग्राम बंडिया थाना सीबीगंज जिला बरेली का रहने वाला है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर हल्की चोट के निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसके बावजूद हृदय गति रुकने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें