फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से विभूति बनाने लिए निकली महिला का शव झील से बरामद

विज्ञापन
dtu student drown in munak canal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। उसका शव ठंडी सड़क स्थित पशुचिकित्सालय के पास मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्रामसभा जंगलियागांव के तोक मल्लवाताल निवासी भुवन चंद्र ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी राधा देवी (39) के रूप में की। बताया कि वह सपरिवार बानना में किराए के मकान में रह रहा है। भुवन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी राधा 13 अगस्त से लापता थी। वह बच्चों से जंगलियागांव में विभूति लेने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीमताल जाने की बात कहकर निकली थी। वह बृहस्पतिवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने आया था। तब उन्हें झील में महिला का शव मिलने का पता चला। बताया कि पत्नी राधा देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह विभूति से अपना इलाज करवा रही थी, जिससे वह भी नाराज था। भुवन ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह 12 अगस्त को धनिया बेचने हल्द्वानी मंडी में गया था। एसआई मानवर सिंह ने बताया कि महिला के शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या की आशंका जताई। क्षेत्रवासियों ने भीमताल में जल पुलिस तैनात करने की मांग की है। इनमें देवेंद्र फर्त्याल, पूरन बृजवासी, नीरज कुमार मोनू, उमेश पाठक, गुंजन रौतेला आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


विभूति लगवाने और अस्पताल जाने की बात बोलकर घर से निकली थी
पुलिस ने जताई आत्महत्या करने की आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें