फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन चुनी गईं तीज क्वीन

विज्ञापन
खत्री सभा का हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। खत्री महासभा की ओर से तीज महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लगन टंडन को तीज क्वीन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


खत्री समाज की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में काशीपुर और रामनगर से भी बड़ी संख्या में खत्री समाज की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में खत्री समाज की बुजुर्ग महिलाओं को तीज का वायना देकर सम्मानित किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच फैंसी ड्रेस, महिलाओं की सीनियर और जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। फैंसी ड्रेस में सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में महक प्रथम, मोना कपूर द्वितीय और स्वर्णिम तृतीय रहीं जबकि अलका टंडन प्रथम, मीनाक्षी टंडन द्वितीय और अलका तृतीय रहीं। गरिमा टंडन और अनुधि मेहरोत्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में खत्री समाज की अध्यक्ष अरुणा टंडन, सचिव राधा टंडन, उपाध्यक्ष सुनीति कपूर, कोषाध्यक्ष संगीता टंडन, शिवांगी मेहरोत्रा, संरक्षक रीता टंडन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



लगन चुनी गईं तीज क्वीन
खत्री महासभा के तीज पर्व पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें