फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी में एमए अर्थशास् त्र और समाजशास् त्र की मेरिट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को एमए समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय की मेरिट घोषित कर दी गई। पीजी के इन दोनों विषयों में 50-50 सीटों पर दाखिले होंगे। इधर, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की मेरिट बुधवार को भी जारी न होने से तमाम विद्यार्थी परेशान होते रहे। कालेज प्रशासन ने दावा किया है कि जल्द ही इन दोनों कक्षाओं की मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य डा. रेखा पांडे ने बताया कि बुधवार को केवल एमए समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय की मेरिट जारी की गई है, एमएससी की मेरिट 21 जुलाई को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में बीए प्रथम सेमेस्टर में दाखिले 20 जुलाई से शुरू होंगे, मेरिट में चयनित विद्यार्थी अपने मूल अभिलेख सहित निर्धारित कक्षों में पहुंच कर काउंसिलिंग में प्रतिभाग कर सकते हैं। इधर, बीए में दाखिले से दो हजार से अधिक विद्यार्थियों के वंचित होने को लेकर भी छात्र संगठनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें