फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमाकोट हादसे में घायल पिता पुत्र को एयर लिफ्ट कर दून भेजा

विज्ञापन
Kamov helicopter
विज्ञापन
हल्द्वानी। शासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यहां निजी अस्पताल में भर्ती धुमाकोट बस हादसे के घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से देहरादून भेज दिया। दोनों घायलों का इलाज अब देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल में होगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों धुमाकोट में हुई बस दुर्घटना में बस में सवार 48 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि कई यात्री घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम भोपाटी निवासी रणवीर सिंह रावत, उनके पुत्र रोहित को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। शासन के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम एपी बाजपेयी की मौजूदगी में दोनों घायलों को धारचूला से आए हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना किया गया। एसडीएम बाजपेयी ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज अब देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें