द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 39वीं रैंक हासिल करने वाली अल्मोड़ा की अपूर्वा पांडेय का यहां इंटर कॉलेज नौगांव में अभिनंदन किया गया। अपूर्वा की प्रारंभिक शिक्षा भी यहां सरस्वती शिशु मंदिर कफड़ा से ही हुई थी। इस दौरान अपूर्वा ने छात्र-छात्राओं को आईएएस परीक्षा की तैयारी के तरीके बताए। अपूर्वा इस दौरान छात्र-छात्राओं से भी रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि अनुशासन और कठिन मेहनत से ही छात्र-छात्राएं भविष्य की राह तय कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासनिक सेवा की तैयारियों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को तमाम टिप्स दिए। छात्र-छात्राओं ने भी आईएएस अपूर्वा से तमाम सवाल पूछे, जिनका उन्होंने उत्तर देकर छात्र-छात्राओं को संतुष्ट किया। इस अवसर पर अपूर्वा के पिता कैलाश चंद्र पांडेय, माता मीना पांडे, जगदीश कबडवाल, पैरा लीगल वालंटियर लता कबडवाल थेे।