फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज ने घर भेजे 94 डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
Docter
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीबीबीएस और इंटर्नशिप कर चुके 94 डॉक्टरों को स्वास्थ्य महानिदेशालय ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज ने नियुक्ति पत्र डाक्टरों के घर भेज दिए हैं। वेतन के गतिरोध को लेकर मामला अटक गया है।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी से एमबीबीएस और इंटर्नशिप करने वाले 94 डाक्टरों को स्वास्थ्य महानिदेशालय ने पहाड़ में विभिन्न स्थानों में नियुक्ति दी थी। निदेशालय स्तर से नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए थे। सूत्रों की मानें बांड में शर्त थी कि रेग्युलर के बराबर वेतन दिया जाएगा मगर ऐसा न होने पर डाक्टर ठिठक गए। कुछ डॉक्टरों ने न्यायालय की शरण भी ली है।

इस संबंध में राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने बताया कि वेतन की असमानता को लेकर कुछ डॉक्टर न्यायालय गए हैं हालांकि उनके नियुक्ति पत्र उनके घर पर भेज दिए गए हैं जबकि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि सभी के नियुक्ति पत्र जारी किए गए है और डॉक्टर ज्वाइन कर रहे हैं। वेतन की असमानता का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। डाक्टर अगर न्यायालय गए होंगे तो न्यायालय की ओर से निदेशालय से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें