हल्द्वानी। रामलीला मैदान में बंद पड़ी पार्किंग व्यवस्था के जल्द खुलने की उम्मीद है। इस पार्किंग को फिर से शुरू करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस बार पार्किंग का जिम्मा होमगार्डों को सौंपा जाएगा।
रामलीला कमेटी के विवादों में आने के बाद से जिला प्रशासन ने रामलीला कमेटी में नगर मजिस्ट्रेट को बतौर प्रशासक नियुक्त कर दिया था। नगर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने कुछ साल पहले मैदान के एक हिस्से को पार्किंग के रूप में तब्दील कर दिया था। पिछले महीने पार्किंग में लगाए गए कर्मियों द्वारा वित्तीय अनियमित्ता का मामला उजागर होने के बाद प्रशासक ने दोनों कर्मियों को काम से हटाकर पार्किंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। प्रशासक स्तर पर अब फिर से मैदान की पार्किंग की खोलने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।