फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात के अंधेरे में काटे जा रहे हैं अंधे मोड़

विज्ञापन
road shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। भीमताल-रानीबाग रोड में तीव्र मोड़ों को काटने का काम अब रात में हो रहा है। इससे अब न तो सड़क में जाम की स्थिति पैदा हो रही है और न ही यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि खंड भवाली के माध्यम से पिछले कई दिनों से भीमताल-रानीबाग रोड में तीव्र मोड़ों को काटने का काम कराया जा रहा है। यह काम दिन में हो रहा था लेकिन अब पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है। दिन में पहाड़ी कटान के कारण कई बार जाम लग रहा था, जिससे यात्रियों को दिक्कतें हो ही रही थी। पहाड़ी कटान का काम भी प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए अब पहाड़ी कटान का काम रात को किया जा रहा है। लोनिवि के एई कमल पाठक ने बताया कि मल्ली सलड़ी से तल्ली सलड़ी तक कई तीव्र मोड़ों को काटकर सड़क को चौड़ा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम भीमताल से रानीबाग तक होना है। पाठक ने बताया कि रात को पहाड़ी कटान से अब न तो जाम लग रहा है और न ही यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


दिन में जाम लगने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही थी
भीमताल-रानीबाग सड़क चौड़ीकरण का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें