फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम इलाकों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के नलकूपों की मोटर खराब होने से पिछले तीन हफ्तों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। जलसंस्थान खराब पड़े छह में से एक ही नलकूप को ठीक करा पाया है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द पेयजल किल्लत दूर नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शहर और आसपास के टीपीनगर, छड़ायल नयाबाद, पनियाली, घूनी नंबर एक, पीपल पोखरा, हरिपुर नायक के नलकूप पिछले तीन हफ्ते से खराब हैं। रविवार को हरिपुर नायक का नलकूप ठीक करा दिया गया। अन्य नलकूप अभी भी ठीक नहीं हो पाए हैं। नलकूपों के खराब होने से इनसे जुड़े इलाकों पनियाली, घूनी, कठघरिया, गैस गोदाम रोड, छड़ायल, देवलचौड़, प्रेमपुर लोसज्ञानी, प्रीतमपुरी, नैनी विहार, देवलचौड़ खाम आदि इलाकों के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रवासी निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।

कालाढूंगी में दो दिन से नहीं आया पानी
इस बार फरवरी में ही पानी की दिक्कत शुरू हो गई है। दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। लोग परेशान हैं। वे नहरों से पानी भरकर ला रहे हैं। उनके अनुसार जल संस्थान वाले कभी लो वोल्टेज, कभी तकनीकी खराबी तो कभी लाइट कटौती या जल स्तर गिरने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। जल संस्थान के जेई सतीश बिष्ट के अनुसार कालाढूंगी में भरपूर मात्रा में पानी है नलकूप ऑपरेटर को चेतावनी दे दी गई है कि वह ठीक से काम करे वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे। पानी व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन


एक माह से सीवर बहने से राहगीरों को हो रही परेशानी
नैनीताल। मल्लीताल स्थित होटल अरमाडेल के समीप बीते एक माह से सीवर का गंदा पानी सड़क मेें बह रहा है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी, मगर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासी मानवेंद्र साह जगाती, सगीर खान, चरनजीत कौर, आशीष साह कुमैया आदि ने समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।



हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया
नैनीताल। शहर के युवाओं ने रविवार को हनुमानगढ़ी तल्लीताल के समीप चील चक्कर मोड़ पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में युवाओं ने 28 कट्टे कूड़ा एकत्रित किया, जिसमें शराब की दर्जनों बोतलें शामिल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज साह जगाती ने कहा कि अभियान के अंतर्गत अभी तक लगभग दो हजार कट्टे कूड़ा शहर व शहर के आसपास के क्षेत्रों से निकाला जा चुका है। अभियान में गोविंद प्रसाद, गौरव जोशी, जय जोशी, भास्कर आर्य, सुनील चंद्र आर्य, कमल कुमार आर्य आदि शामिल थे।
पेयजल नलकूपों में लगेंगे स्टेबलाइजर
हल्द्वानी। जलसंस्थान ने शहर की पेयजल समस्या से निपटने के लिए शहर के नलकूपों में स्टेबलाइजर लगाने का निर्णय लिया है। नलकूपों में स्टेबलाइजर लगने से काफी हद तक इनकी मोटर को फुंकने से बचाया जा सकेगा। इससे पानी की समस्या दूर होगी।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि शहर और आसपास के गांवों में गौला के अलावा नलकूपों से पेयजल आपूर्ति की जाती है। कई बार नलकूपों की मोटरें फुंक जाती हैं। नलकूप खराब होने पर इन्हें ठीक करने में करीब 10-15 दिन का समय लग जाता है। इसलिए स्टेबलाइजर लगाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल 10 नलकूपों में स्टेबलाइजर लगाने का प्रस्ताव है। शासन को अभी प्रस्ताव भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें