फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा निगम के आय में पड़ रहा है। समय से किराया नहीं मिलने से विकास कार्य ठप हो गए हैं। छूट सीमा खत्म होने के बाद भी निगम अभी तक 180 दुकानों को बिल ही नहीं दे पाया है। अब छूट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इससे निगम को आठ लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

नगर निगम ने दुकान का किराया 31 जनवरी तक एकमुश्त जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी थी। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी सिर्फ 1000 दुकानों को ही बिल दे पाए। अभी भी 180 दुकानों को बिल दिया जाना है। अब दुकानदार छूट की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम ने अंदरखाने छूट की समय सीमा बढ़ाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। निकाय चुनाव को देखते हुए ये तैयारी की जा रही है। सूत्रों की माने तो इसी सप्ताह कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव आ सकता है। उधर प्रभारी एसएनए विजेंद्र चौहान का कहना है कि कर्मचारी की ड्यूटी मतदाता सूची बनाने में लग गई थी। इसी कारण बिल नहीं बन पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें