हल्द्वानी। नेशनल हाइवे निर्माण के दौरान निगम की मेन सीवर लाइन टूट गई। इससे तीन दिन में सीवर का गंदा पानी गौला नदी में जा रहा है। बदबू के कारण गौला बाइपास से लोगों का चलना दूभर हो गया है। रामपुर से काठगोदाम तक फोरलेन का काम शुरू हो गया है। निर्माण कंपनी की ओर से गौलाबाइ पास में खुदाई का काम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीवर की मेन लाइन टूट गई। इसके चलते लगातार तीन दिन से सीवर का गंदा पानी गौला नदी में जा रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी अभी तक सीवर लाइन को सही नहीं कराया गया है।