फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं से पूछेंगे हार का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी शिकस्त का कारण पार्टी शायद न तलाश पाई हो तभी हरीश रावत अब देवी-देवताओं से हार का कारण पूछेंगे।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वे फरवरी से राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में जाएंगे और मोदी सरकार का गुजरात मॉडल देखेंगे। साथ उत्तराखंड के इंजन को भी एक वर्ष होने वाला है और उनकी भी उपलब्धि का जायजा लेंगे। साथ ही देवी-देवताओं के मंदिर में जाकर पूछेंगे-कहां उनसे कमी रह गई जो इतनी बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा।
कहा कि डिग्री कॉलेज, आईएसबीटी, अस्पताल, सड़क आदि के निर्माण ठप पड़े हैं। पूर्व सरकार ने तीन वर्षों में खेलों के लिए सात सौ करोड़ रुपये खर्च किए थे। अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने के साथ ही कोच एवं पवेलियन तैयार किए थे। भारतीय ओलंपिक संघ ने 2018 के राष्ट्रीय खेलों के लिए मान्यता दी थी। राष्ट्रीय खेल कहां हैं और कब होंगे। अगर विलंब का कोई वाजिब कारण हो तो सरकार बताए। रावत ने कहा कि आईएसबीटी में नेता प्रतिपक्ष के साथ हैं और वे अगर धरने पर बैठेंगी तो उनका साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार के बिगुल फूंकने के लिए सात को मंथन करेंगे कांग्रेसी
हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कुमाऊं मंडलीय बैठक सात जनवरी को एक बारातघर में होगी। बैठक में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आंदोलन की तैयारी का रोडमैप तैयार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि बैठक में नगर निकाय के चुनावों की रणनीति भी तैयार की जाएगी। बैठक में मंडल के लगभग 150 कार्यसमिति सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, नगर पालिका/पंचायत के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बैठक रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें