फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में चौकी प्रभारी सहित तीन लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा नेता के घर हुए हमले के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी सहित तीन लोगों को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने के बावजूद हमलावर भाजपा नेता के घर में घुस गए थे। इस मामले की जांच सीओ हल्द्वानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री समीर आर्या ने अपने घर पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी थी। इस मामले में एसएसपी से भी भाजपा नेताओं ने पूछताछ की थी। जांच के दौरान एसएसपी को जानकारी मिली कि भाजपा नेता की बेटी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए आ रहे लालकुआं निवासी अमित आर्या (भाजपा नेता के साले) को कांग्रेस नेता के करीबियों ने रास्ते में कार खड़ी कर रोक लिया। कहासुनी के बाद अमित की पिटाई की गई। घटना की सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी से सिपाही हितेश वर्मा और संतोष कुमार मौके पर गए थे। इसके बाद हमलावरों ने घर में घुसकर भाजपा नेता समीर आर्या और उसकी पत्नी को पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता और विपक्षी की तहरीर पर दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में पता चला है कि सफेदपोशों की शह पर हमले में शामिल लोग पहले भी मारपीट कर बचते रहे हैं। इस मामले में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत, सिपाही हितेश वर्मा और संतोष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

सीएम ने भाजपा नेता को फोन कर जानकारी ली

भाजपा नेता समीर आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने घटना के बाद दो फोन कर हालचाल लिया। भरोसा दिलाया कि हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एससी-एसटी आयोग की सदस्य आएंगी

भाजपा नेता पर हमले की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय एससी-एसटी आयोग की सदस्य स्वराज विधान शीघ्र ही हल्द्वानी आएंगी। आयोग की सदस्य यह जानने का प्रयास करेगी कि पुलिस ने घटना के बाद क्या-क्या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें