फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर जा रहे हैं तो बदली यातायात व्यवस्था जरूर देख लें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्री गुरु गोविंद सिंह के 351 वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को शहर में झांकियों के साथ नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस कारण पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। केमू और रोडवेज की बसों को गौला बाइपास से निकाला जाएगा। रामलीला मैदान से नगर कीर्तन झांकियों के साथ निकलेगा। झांकियां ओके होटल, चौक रोडवेज, तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन से मुड़कर केमू स्टेशन तिराहा, ताज चौराहा होते हुए मीरा मार्ग, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी तिराहा से फिर ओके होटल पहुंचेंगी।
विज्ञापन


ये है बदली व्यवस्था
-नैनीताल की ओर से आने वाले बड़े वाहन (रामपुर, बरेली रोड जाने वाले) नरीमन तिराहे से तीन पानी बाईपास से होकर जाएंगे।
-नैनीताल से आने वाले छोटे वाहन (कालाढूंगी की ओर जाने वाले) कॉलटैक्स, पनचक्की तिराहा, चंबलपुल लालडांठ से जाएंगे।
-शहर में आने वाले छोटे वाहन एमबी डिग्री कॉलेज से मुड़कर कुल्यालपुरा मार्ग पर जा सकते हैं।
-कालाढूंगी की ओर से दिल्ली, बरेली या रुद्रपुर जाने वाले वाहन कुसुखेड़ा तिराहे से आरटीओ रोड होते हुए जाएंगे।
-छोटे वाहनों को गैस गोदाम रोड तिराहे से रामपुर रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
- बरेली रोड से पहाड़ की तरफ जाने वाले वाहन तीन पानी बाईपास से गौलापार रोड से जाएंगे।
-बरेली रोड से आने वाले छोटे वाहनों को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज तक आने की इजाजत रहेगी। यहां से एफटीआई की तरफ मोड़कर मुखानी चौराहा, पीलीकोठी की तरफ भेजा जाएगा।
-रामपुर रोड से आने वाले बड़े वाहनों को टीपीनगर से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय तीनपानी बाईपास की तरफ भेजा जाएगा। ये वाहन गौलापार रोड से काठगोदाम होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

-रामपुर रोड से आने वाले छोटे वाहन आईटीआई तिराहा, नहर कवरिंग से काठगोदाम की तरफ जाएंगे।
-कालाढूंगी से पहाड़ की तरफ जाने वाले वाहन लालडांठ चंबलपुल से होते हुए काठगोदाम की तरफ जाएंगे।
नवाबी रोड रहेगा वन वे
यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि नवाबी रोड पर कुल्यालपुरा की ओर वाहन जाएंगे लेकिन कुल्यालपुरा से नवाबी रोड की तरफ वाहनों पर प्रतिबंधित रहेगा। अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा भी वन वे रहेगा। वाहनों को नैनीताल तिराहे से अल्मोड़ा अर्बन बैंक की ओर जाने के लिए पाबंदी रहेगी।
शस्त्र प्रदर्शन पर रोक
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा है कि नगर कीर्तन के दौरान शस्त्र प्रदर्शन करना वर्जित है। कोई व्यक्ति असलहा कमर में खोंसकर भी नहीं चलेगा। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें