रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीआईसी मजखाली के वार्षिकोतस्व में बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, हरियाणवी नृत्यों के माध्यम से समा बांध दिया। मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल के ले. कर्नल राहुल ने बच्चों से आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और मेहनत को तवज्जो देने का आह्वान किया। विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
जीआईसी मजखाली में छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव विद्यार्थी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। वहां ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र बिष्ट, इंद्र पाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता एनएस अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं थे।