हल्द्वानी। नगर निगम मलिन क्षेत्र में 30 मोबाइल टॉयलेट लगाएगा। इसके लिए निगम को शासन से 30 लाख रुपये मिल गए हैं। मलिन क्षेत्र में लोगों द्वारा खुले में शौच करने की शिकायत मिल रही थी। मलिन क्षेत्र गौला किनारे पड़ने और रेलवे की जमीन का मामला फंसने के कारण नगर निगम चाह कर भी यहां शौचालय नहीं बना पा रहा था। इसके लिए नगर आयुक्त हरवीर सिंह की ओर से शासन को पत्र भेजकर मोबाइल टॉयलेट की मांग की गई थी। अब शासन ने मोबाइल टॉयलेट के लिए 30 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने बताया कि राजपुरा, रेलवे स्टेशन के किनारे, वनभूलपुरा आदि क्षेत्रों में यह टॉयलेट लगाए जाएंगे।