हल्द्वानी। मैदानी जनपदों में छा रहे कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ने लगा है। दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियां घंटों देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। बुधवार को चार गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं।
रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार उप्र, दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में हो रहे कोहरे का असर काठगोदाम आने वाली ट्रेनों पर भी हुआ है। दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 1.15 मिनट की देरी से पहुंचीं। इसका यहां आने का समय सुबह 11.40 बजे है। यह दोपहर 12.55 पर पहुंची। रानीखेत एक्सप्रेस सुबह 5.05 के बजाय 8.50 पर से 3.45 मिनट की देरी से पहुंची। हावड़ा से आने वाली हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस सुबह 9.25 के बजाय शाम को 4.20 पर पहुंची। ट्रेन की सात घंटे की देरी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मुरादाबाद से आने वाली पैसेंजर 3.30 घंटे की देरी से 12.05 के बजाय 3.35 बजे पहुंची। मैदानी जिलों में हो रहे कोहरे से यहां से तो ट्रेनें समय से रवाना हो रही है लेकिन वापसी में देरी हो रही है।