पतलोट (नैनीताल)। सीआरसी पश्यां की ओर से सपनों की उड़ान के तहत हुई प्रतियोगिताओं में 16 विद्यालयों से 105 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कविता पाठ-हिंदी, अंग्रेजी, पेंटिंग एवं नुक्कड़ नाटक में राप्रावि झडगांव मल्ला के मुकेश, बृजमोहन व योगिता पहले स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राप्रावि भनपोखरा की छात्रा चेतना पहले स्थान पर रही। वाद-विवाद में भी राप्रावि भनपोखरा ही प्रथम रहा। निबंध प्रतियोगिता में राप्रावि साल के छात्र हर्षित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर छह प्रतियोगिताएं हुईं। कविता पाठ हिंदी में राउप्रावि देवली की भावना महतोलिया प्रथम रही। अंग्रेजी कविता पाठ में राउप्रावि हैड़ाखान की संगीता थुवाल प्रथम स्थान पर रही। संचालन मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर सीआरसी समन्वयक विनय पलडिया, भुवन जोशी, बलवंत कुंजवाल, रमेश चंद्र टम्टा, अंकिता आर्या, महेश कांडपाल, कमला भट्ट, रवींद्र वर्मा, रेनू पूनेठा आदि थे। ब्यूरो
फोटो