फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग का वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। वन कार्यालय चंथरिया में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया है। इस दौरान हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर विचार रखे। कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा का दायित्व सभी का है, इसके लिए वृहद जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है। वन दरोगा मदन सिंह रावत ने कहा कि लोग वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहें, वन विभाग की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। कृपाल सिंह, जगदीश चंद्र पांडेय ने भी वन्य प्राणियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान वन रक्षक दिनेश चंद्र भट्ट, खजान त्रिपाठी, रमेश चंद्र पांडेय, कैलाश जोशी, संदीप भट्ट, हेमंत रावत, वन दरोगा पूरन सिंह बसेड़ा, आनंद बल्लभ पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें