फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध और गुरुवार को विधानसभा के दरवाजे जनता के लिए खुले रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता के लिए बुध और गुरुवार को विधानसभा के दरवाजे खुले रहेंगे और फरियादी सीधे मंत्रियों के पास जाकर अपनी समस्या बता सकेंगे, जनता को किसी तरह के प्रवेश पास की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय पर अब सातों दिन मंत्री बैठेंगे। लोग सीधे उनसे मिलकर अपनी शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन

भाजपा कुमाऊं कार्यालय पर जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान हो। भाजपा नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी द्वारा अपर मुख्य सचिव से जान को खतरा बताने संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की सरकार जांच कराएगी। अगर हेमंत को वाकई जान का खतरा है तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। पार्टी नेताओं को गनर न दिए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी जनता के लिए है न कि लोगों को शान बढ़ाने के लिए है। गनर स्टेट्स का सिंबल बनाने वालों की यह हसरत पूरी नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि रही गनर की बात तो अभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के पास भी गनर नहीं है।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में जनता दरबार में तमाम तरह की समस्याओं के साथ आर्थिक सहायता के लिए बड़ी संख्या में पत्र आए हैं, यहां कई लोग गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। नौकरी के लिए भी लोगों ने पत्र दिए हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में पहली बार जनता दरबार लगने की वजह से सैकड़ों लोग पहुंचे, जब बार-बार जनता दरबार लगेंगे तो यह संख्या स्वत: कम हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि हल्द्वानी नगर निगम और लालकुआं स्थानीय निकाय का सीमा विस्तार करने के लिए भी लोगों के पत्र आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य निकायों के सीमा विस्तार की मांग भी उठ रही है, सरकार इस मामले पर गंभीरता से विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें