फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल् द्वानी डिपो में भी थमे कुमाऊं दर्शन के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं दर्शन सेवा में शामिल दूसरी बस को भी पर्यटक न मिलने के कारण बुधवार को तय रूट पर संचालित नहीं किया गया। हल्द्वानी डिपो प्रबंधन ने इस दूसरी बस का संचालन बरेली रूट पर किया। जबकि काठगोदाम डिपो की बस का संचालन पहले ही बंद हो चुका है। कुमाऊं मंडल के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन के लिए मई में कुमाऊं दर्शन बस सेवा शुरू हुई थी। इस बस सेवा में काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो की दो बसों को शामिल किया गया था। पर्यटक न मिलने के कारण रोडवेज प्रबंधन ने काठगोदाम डिपो की बस का संचालन बंद कर दिया है, लेकिन हल्द्वानी डिपो प्रबंधन पर्यटक न मिलने के बावजूद इस बस सेवा को लगातार संचालित कर रहा था। आय न होने के कारण कई बार बस डीजल के रुपये तक नहीं निकाल पा रही थी। कुमाऊं दर्शन सेवा में शामिल हल्द्वानी डिपो की बस का संचालन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हो रहा था। बुधवार सुबह आठ बजे हल्द्वानी डिपो प्रबंधन ने इस सेवा को कुमाऊं दर्शन बस सेवा के रूट पर संचालित नहीं किया। पर्यटक न मिलने के कारण इस बस को बरेली रूट पर संचालित किया गया। इस संबंध में सहायक महाप्रबंधक इंदिरा जंगपांगी ने बताया कि कुमाऊं दर्शन से डिपो को बहुत कम राजस्व प्राप्त हो रहा था। पर्यटक न मिलने के कारण इस बस को बरेली रूट पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें